Aaj Ka Mausam: मुंबई में बरस रहा सावन, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: पूरा भारत में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, हर जगर भारी बारिश हो रही है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों मे आज झमाझम बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि सोमवार को पूरे दिन राजधानी में बादल छाए रहेंगे और रूक-रूककर बरसात होती रहेगी, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, बरसात का ये आलम पूरे हफ्ते रहने वाला है।
आज यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 117 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -98 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -99 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 117 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बंगाल भी भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है ।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
महाराष्ट्र में मौसम आज गीला ही है, सुबह से ही यहां के कई जिलों में पानी बरस रहा है। मुंबई के सुबह की शुरुआत भी बारिश से हुई है। आईएमडी ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है। कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में भारी बारिश की आशंका है।
उत्तर प्रदेश में के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
हिमाचल में होगी भारी बारिश
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात में येलो अलर्ट जारी
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, गांधीनगर और जूनागढ़ में येलो अलर्ट जारी है।
पंजाब में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में भी भारी बरसात के आसार हैं।
राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी।
केरल-कर्नाटक में अलर्ट जारी
कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में ऑेरेंज अलर्ट जारी है।
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर में आज झमाझम बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications