Uttarakhand weather: फिर भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए कहां-कहां, आने वाले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather उत्तराखंड में मानसून की बारिश का क्रम आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग फिर से सतर्क हो गया है।
विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेशभर में 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आज शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के लिए मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

रविवार 31 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर जिलों में में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जबकि अन्य जिलों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा का येलो अलर्ट दिया गया है। इसी तरह 1 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट और 02 सितंबर को राज्य के देहरादून, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी हुआ है।
3 सितंबर को प्रदेश भर में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस तरह सितंबर के पहले सप्ताह में भी बारिश का क्रम जारी रह सकता है। उधर जानकारों का कहना है कि 15 सितंबर तक मानसून की बारिश इसी तरह जारी रह सकती है। उसके बाद ही मानसून की बारिश का क्रम हल्का पड़ सकता है।
5 दिनों का पूर्वानुमान
- 30.08.2025 को राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने संभावना है (रेड अलर्ट ) साथ ही अन्य शेष जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।
- 31.08.2025 को राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, एवं बागेश्वर, जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने संभावना है (रेड अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है। (येलो अलर्ट) ।
- 01.09.2025 को राज्य के देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने संभावना है (रेड अलर्ट ) साथ ही अन्य शेष जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट ) |
- 02.09.2025 को राज्य के देहरादून, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में में अत्यधिक वर्षा होने संभावना है (रेड अलर्ट) साथ ही अन्य जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट) ।
- 03.09.2025 को राज्य के समस्त जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)












Click it and Unblock the Notifications