Aaj Ka Mausam: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, जानिए IMD का अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरे भारत में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है जिसकी वजह से इस वक्त जमकर बदरा बरस रहे हैं, इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी में आज से लेकर 7 जुलाई तक आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि रूक-रूक होने वाली बरसात की वजह से लोगों को उमस भी झेलनी पड़ेगी लेकिन खास बात ये है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी गति 55 से 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री रह सकता है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 137 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -67 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -87 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -88 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -98 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -129 एक्यूआई
गुजरात में Yellow अलर्ट जारी
कच्छ, खेड़ा, मेहसाणा, महिसागर, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर में Orange Alert जबकि अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोतड, छोटा उदयपुर, दाहोद, द्वारका में तेज बरसात होगी इसलिए Yellow अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में भारी बारिश
जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, एस.ए. एस. नगर (मोहाली), अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर में आज भारी बारिश की आशंका है इसके लिए Yellow अलर्ट जारी है।
यूपी में अलर्ट जारी
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, और प्रयागराज में आज जमकर बरसात हो सकती है।
राजस्थान में भी अलर्ट जारी
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर में आंधी -पानी की आशंका है। लोगों के सचेत रहने की अपील की गई है।
केरल और कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तरी केरल के कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , मलप्पुरम जिले; मध्य केरल के पलक्कड़ , त्रिशूर , एर्नाकुलम , इडुक्की , कोट्टायम में भारी बरसात की आशंका है तो वहीं बागलकोट, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, बेलगावी, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हसन, हावेरी, कोडगु, कोलार, कोप्पल, मंड्या, मैसूर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
हिमाचल में रेड अलर्ट जारी
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला मे रेड अलर्ट आज भी जारी है, मंडी में बादल फटने से भयंकर तबाही मची हुई है यहां अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
पूर्वोत्तर में भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
गुवाहाटी · अगरतला · इम्फाल · दीमापुर · शिलांग · आइजोल · सिलचर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications