Aaj ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र, दक्षिण भारत में अगले 10 दिन होगी कम बारिश

Mausam ki Jankari Live: देश की राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत में आगामी दो दिन में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Aaj ka Mausam Live

उधर, असम व अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ आ गई। मौसम विभाग ने सभी पूर्वी राज्यों के लिए रेड अलर्ट है।

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 03, 2024, 8:23 PM IST

महाराष्ट्र, दक्षिण भारत में अगले 10 दिन बारिश कम होगी। जुलाई में LPA 103% बारिश होने का अनुमान। अगस्त में बारिश कम होने की आशंका है।
Jul 03, 2024, 6:43 PM IST

मुंबई में जून में 30 % कम बारिश

मुंबई में जून में 30 % बारिश की भारी कमी रही है। इस बार सामान्य 3 अंको वाली बारिश भी गायब रही है। 8 और 9 जुलाई के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश जून में हुई कमी को पूरा करने के लिए काफी नहीं होगी।
Jul 03, 2024, 5:58 PM IST

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। महरौली-बदरपुर रोड के दृश्य।
Jul 03, 2024, 5:24 PM IST

अगले 2 घंटों के दौरान यहां बारिश का संभावना

अगले 2 घंटों के दौरान मध्य और दक्षिण दिल्ली और आसपास के इलाकों गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में मध्यम से तीव्र वर्षा (1-3 सेमी/घंटा) होने की संभावना है: आईएमडी
Jul 03, 2024, 4:36 PM IST

बारिश के बाद दिल्ली में मौसम सुहावना

बारिश के बाद दिल्ली में मौसम सुहावना होने पर लोग कर्तव्य पथ पर टहलते हुए।
Jul 03, 2024, 4:35 PM IST

शिमला के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
Jul 03, 2024, 3:56 PM IST

लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा

यूपी: अयोध्या में लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।
Jul 03, 2024, 1:55 PM IST

शिमला में आज बारिश हुई

हिमाचल प्रदेश: शिमला में आज बारिश हुई। पर्यटक बारिश से खुश हुए।
Jul 03, 2024, 11:48 AM IST

भारी बारिश के कारण मुरादाबाद में भीषण जलभराव

यूपी: भारी बारिश के कारण मुरादाबाद में भीषण जलभराव देखने को मिला है।
Jul 03, 2024, 10:37 AM IST

यूपी के मुरादाबाद में बारिश के जलजमाव

आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया है।
Jul 03, 2024, 10:35 AM IST

कर्नाटक के मंगलुरु में भारी बारिश

कर्नाटक के मंगलुरु में आज सुबह भारी बारिश हुई। आईएमडी ने 6 जुलाई तक शहर के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
Jul 03, 2024, 7:22 AM IST

दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघा

दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघा, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोग इस वक्त यहां पर गर्मी नहीं बल्कि उमस से परेशान हैं, फिलहाल मौसम विभाग का अपडेट राहत भरा है।
Jul 02, 2024, 7:32 PM IST

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+