Aaj ka Mausam: कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी मौसम खराब, येलो अलर्ट जारी
Today Weather Updates Live: दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली।
वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, मौसम विभाग ने रविवार को लेकर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
पूरे सप्ताह मुंबई में 30 से 31 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान
मुंबई के लिए आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा और फिर बुधवार को 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। पूरे सप्ताह में, न्यूनतम तापमान 25-26°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 30-31°C के बीच रहेगा।
बिहार में मानसून कमजोर, जानिए
बिहार में मानसून कमजोर, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़िए मौसम समाचार












Click it and Unblock the Notifications