Aaj ka Mausam: मुंबई-पुणे में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, सेना ने संभाला मोर्चा

Today Weather Updates Live: देश में मानसून के चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे समेत कई जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पुणे में भयावह स्थित होने से सेना व एनडीआरएफ की टीमों को उतारा गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए मुंबई पुणे समेत कई शहरों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में भी पिछले तीन दिन से रुक रुककर बारिश का दौर जारी है, जिससे उमस व गर्मी से राहत मिली है।

Aaj ka Mausam LIVE

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है। देश में पल-पल बदलते मौसम की ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 26, 2024, 6:40 PM IST

मुंबई-पुणे में फिर बरसेगी 'आसमानी आफत'

Mumbai Pune Rains: महाराष्ट्र में इन दिनों आसमानी आफत शहरों में कहर बरपा रही है। मुंबई, पुणे, पालघर समेत कई शहरों में लगातार भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। निचले इलाकों में जल प्रलय आने से एनडीआरएफ और सेना ने मोर्चा संभाल रखा है। भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।
Jul 26, 2024, 3:48 PM IST

NDRF द्वारा बचाव अभियान जारी

नवसारी, गुजरात: लगातार बारिश के कारण शहर में जलभराव हुआ। NDRF द्वारा बचाव अभियान जारी है।
Jul 26, 2024, 3:47 PM IST

लगातार बारिश के कारण नवसारी में जलभराव हुआ

गुजरात: लगातार बारिश के कारण नवसारी में जलभराव हुआ।
Jul 26, 2024, 12:04 PM IST

कोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

मानहानि मामले में पेशी के लिए सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
Jul 26, 2024, 11:00 AM IST

तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
Jul 26, 2024, 10:58 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
Jul 25, 2024, 6:54 PM IST

मुंबई-पुणे में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे समेत कई जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पुणे में भयावह स्थित होने से सेना व एनडीआरएम की टीमों को उतारा गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए मुंबई पुणे समेत कई शहरों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+