Aaj ka Mausam: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
Today Weather Updates Live: देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश कहीं आफत बन गई है तो वहीं कहीं पर बरसात कम होने से लोग परेशान है।
महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बरसात को लेकर आशंका जताई गई है।

राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
जुलाई के पहले पखवाड़े में सामान्य से 9% अधिक बारिश
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, जून में भारत में औसत से 11% कम बारिश हुई, क्योंकि जून के मध्य में मानसून ने गति खो दी और बुवाई में देरी हुई। जुलाई के पहले पखवाड़े में सामान्य से 9% अधिक बारिश हुई, जिससे किसानों को 12 जुलाई तक 57.5 मिलियन हेक्टेयर (142 मिलियन एकड़) में ग्रीष्मकालीन फसलें लगाने में मदद मिली, जो पिछले साल की तुलना में दसवां हिस्सा अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications