Aaj Ka Mausam: यूपी, बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, राजस्थान में भी होगी बरसात, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली -एनसीआर में बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी में आज शाम तक हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा।

इस दौरान तेज और मनोरम हवाएं चलने का भी अनुमान है। यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता तो वहीं दूसरी ओर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो बारिश की वजह से प्रदूषण में कुछ गिरावट हुई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 79 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली - 76 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -77 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -74 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 73 एक्यूआई

यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

यूपी के कई इलामों में मानसून पहुंच चुका है। आज पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की आशंका है। वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में आज हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है तो वहीं मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद भारी बारिश का अनुमान है।

बिहार में होगी मानसूनी बारिश (Aaj Ka Mausam)

बिहार में मानसून पहुंच चुका है, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है और यहां पर कई जगहों पर बारिश होने की आशंका है। अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दक्षिण में बारिश का दौर आज भी जारी ही रहेगा। कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में रेन अलर्ट है तो वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में आज बरसात होगी तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल-कश्मीर में भी बारिश हो सकती है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+