Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बुधवार को भी मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा, हालांकि दिल्ली में आज हल्की बरसात के आसार है जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।27 अगस्त को राजधानी में पूरे दिन रूक-रूककर बरसात होती रहेगी इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।

दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -83 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -96 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय में आज भी भारी बरसात के आसार हैं जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में होगी मध्यम से तेज बरसात (Aaj Ka Mausam)

गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हाथरस, जौनपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, वाराणसी , आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया में आज हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर में भी हल्की से तेज बरसात होने के आसार बने हुए हैं इसके लिए येलो अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में हल्की बारिश की आशंका है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+