Aaj Ka Mausam: यूपी-राजस्थान में बरसेंगे मेघ, क्या दिल्ली में भी होगी बरसात? जानिए मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली -एनसीआर में इन दिनों बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 24 जून तक राजधानी में मौसम सुहाना बना रहेगा, आईएमडी ने गुरुवार को भी हल्की बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसी कारण आज भी यहां पर येलो अलर्ट है।
आईएमडी का अनुमान है कि मानसून इस हफ्ते के बाद दिल्ली और आस-पास इलाकों में पहुंच जाएगा। आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा तो वहीं दूसरी ओर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो बारिश की वजह से प्रदूषण में कुछ गिरावट हुई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 153 दर्ज किया गया है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -113 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली - 78 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -100 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -104 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 153 एक्यूआई
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
यूपी के कई इलामों में मानसून पहुंच चुका है। आज काशी, चंदौली, जौनपुर , बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद , लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन, अमेठी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो वहीं लखनऊ, रायबरेली में तेज बारिश हो सकती है।
बिहार में बारिश का अलर्ट जारी
बिहार में मानसून पहुंच चुका है, पटना, कटियार, दरभंगा, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में बारिश का अलर्ट जारी है।
राजस्थान में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
जयपुर, डूंगरपूर, जोधपुर, बाड़मेर में हल्की बारिश का अलर्ट जारी है। श्रीगंगानगर में भी हो सकती है बरसात तो वहीं चुरू-सीकर में भी बारिश संभव है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात
असम, मणिपुर, सिक्किम , त्रिपुरा में आजभी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके लिए Orange Alert की चेतावनी जारी की गई है।
तमिलनाडु में ऑरेंज जारी (Aaj Ka Mausam)
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी भारी बरसात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications