Aaj Ka Mausam: कोहरे से तंग उत्तर भारत, Flights-ट्रेनें लेट, इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी कंपकपी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 19 December 2025: उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है तो वहीं दृश्यता शून्य होने की वजह से सड़कों पर वाहनों का चलना काफी मुश्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि अब आने वाले दिनों में पारा तेजी से गिरेगा और हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों का सामना होगा।

IMD के मुताबिक पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20-22 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है और इसके कारण सर्दी बढ़ेगी। आज देश के कई राज्य कोहरे की चपेट में हैं।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
आज भी दिल्ली में मौसम शुष्क है, कोहरे और स्मोग की घनी चादर में लिपटी दिल्ली में दिन में धूप निकलेगी लेकिन कोहरे के चलते 152 उड़ानें रद्द हो गई हैं तो वहीं 40 ट्रेनें निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने शुक्रवार के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें एयरपोर्ट रवाना होने से पहले यात्रियों को पहले से फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी।

दिल्ली का AQI बहुत ज्यादा खराब
आज यहां अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज भी यहां पर AQI बहुत ज्यादा खराब है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -463 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -457 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -439 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -468 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -461 AQI

Aaj ka Mausam 19 December 2025 Uttar Pradesh: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के चलते दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है, करीब 18 जिलों में भारी कोहरे और शीत लहर की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
Aaj ka Mausam 19 December 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया गया है और लोगों को सचेत रहने की बोला गया है। आईएमडी के मुताबिक यहां पर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कीआशंका बनी हुई है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj ka Mausam 19 December 2025: दक्षिण भारत में होगी बरसात
केरल, आंध्रा, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में कमी आएगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
इन बातों का रखें ख्याल
- सुबह और रात के समय यात्रा करते समय कोहरे से सावधान रहें।
- बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाएं।
- गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय का सेवन करें।












Click it and Unblock the Notifications