Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP में छाया कोहरा, हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग परेशान, कई राज्यों में बरसेंगे बादल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 18 December 2025: पूरा उत्तर भारत भयंकर सर्दी की चपेट में है। कई राज्यों में कोहरा (Fog) और शीतलहर (Cold Wave) ने आतंक फैलाया हुआ है तो वहीं कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 दिसंबर 2025 के लिए ताजा वेदर रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक अब लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान में और कमी होगी।

Aaj ka Mausam 18 December 2025 Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
आज दिल्ली में मौसम शुष्क है लेकिन शुरुआत इस शहर की घने कोहरे से हुई है, स्मोग और कोहरे ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है, सड़कों पर दृश्यता बहुत कम हो गई हैं, फ्लाइट्स और ट्रेनें निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वो घर से निकलने से पहले वो फ्लाइट्स का स्टेटस चेक करें।

दिल्ली-एनसीआर में AQI बहुत ज्यादा खराब
दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क और AQI बहुत ज्यादा खराब है लेकिन दिन में यहां पर धूप निकलेगी। यहां अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -433 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -467 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -489 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -488 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -471 AQI
Aaj ka Mausam 18 December 2025 Uttar Pradesh: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के चलते दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है, सर्दी की वजह से लखनऊ के स्कूलों में टाइम परिवर्तित हुए हैं तो आज भी यहां के करीब 11 जिलों में भारी कोहरे और शीत लहर की आशंका व्यक्त की गई है। लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025: पहाड़ो पर हो सकती है बर्फबारी
मध्य-प्रदेश (पश्चिम), तेलंगाना और नार्थ इंटरियर कर्नाटक समेत कुछ मध्य-क्षेत्रों में भी शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना है। तो वहीं पहाड़ों पर हो सकती है बारिश, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया गया है और लोगों को सचेत रहने की बोला गया है।

Aaj ka Mausam 18 December 2025: दक्षिण भारत में होगी बरसात
तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में कमी आएगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications