Aaj Ka Mausam: जारी रहेगा ठंड का कहर, दिल्ली में कोहरा और यूपी-बिहार में होगी बारिश
India Weather Forecast: देश में अभी भी ठंड का कहर है। उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि सोमवार 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश होने वाली है।
आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में भी आज सुबह बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा रहेगा। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री तक रह सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके बाद दिल्ली में 9 फरवरी तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वहीं कोहरे की स्थिति भी मध्यम रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज हल्की बारिश होगी। भारत के पूर्वी हिस्से बिहार के लिए भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।
आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके बाद मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
कहां-कहां होगी बारिश
- आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय में हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उसके बाद इसमें काफी कमी आ जाएगी।
- आईएमडी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
- 5 से 7 फरवरी के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है। सिक्किम में आज ओलेवृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications