Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा गीला लेकिन कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: मानसूनी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना कर दिया है, मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे महीने राजधानी में जमकर बरसात होगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आईएमडी ने आज यहां पर मध्यम से तेज बरसात की आशंका जताई है और इसलिए उसने बुधवार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। उसका कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में 6 जुलाई तक मौसम गीला ही रहने वाला है।

बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी गति 52 से 62 किमी प्रति घंटे हो सकती है । अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 121 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -73 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -77 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -78 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -91 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -125 एक्यूआई

गुजरात में Yellow अलर्ट जारी

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोतड, छोटा उदयपुर, दाहोद, द्वारका में तेज बरसात होगी इसलिए Yellow अलर्ट जारी है। अगले दो दिनों तक यहां पर बरसात होने के आसार हैं।

पंजाब में भारी बारिश

गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट, पटियाला, अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर में आज भारी बारिश की आशंका है इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। आईएमडी ने यहां तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

यूपी में अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

लखनऊ, हरदोई, कानपुर, आगरा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, संत कबीर नगर,नोएडा, मथुरा में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है , जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली चमकेगी।

राजस्थान में भी अलर्ट जारी

अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर में भी रेड अलर्ट जारी है।

केरल और कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम? (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बरसात जबकि केरल और कर्नाटक में मध्यम बारिश की आशंका है।

हिमाचल में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला मे रेड अलर्ट आज भी जारी है, मंडी में बादल फटने से भयंकर तबाही मची हुई है। आईएम़डी ने लोगों से अपील की है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+