Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में अचानक हुई बारिश, जानें ताजा अपडेट
Aaj Ka Mausam: गुरुवार को देश के कई राज्यों में बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 'मानसून अपने अंतिम फेज में है, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।'
पूर्वानुमान के मुताबिक 6 और 7 अक्टूबर से एक बार फिर से यहां पर आंधी तूफान का दौर शुरू हो सकता है। आज की बात करें तो दशहरे पर हल्की बारिश त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती है।

2 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 117 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -72 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -83 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 117 एक्यूआई
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज गुजरात ,महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
मध्यप्रदेश में येलो अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, मैहर में येलो अलर्ट जारी है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, कामले, में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं बजाली, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, कछार, चराइदेव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दिमा हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट में भी बारिश हो सकती है।
गुजरात में जमकर होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर में हल्की बरसात हो सकती है।
राजस्थान में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
अजमेर, अलवर, अनूपगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जयपुर और सीकर में भी हल्की बरसात हो सकती है।
UP के कई जिलों में होगी बारिश
सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या और लखनऊ में येलो अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications