Aaj Ka Mausam: कई राज्यों पर इंद्र देवता रहेंगे मेहरबान, दिल्ली में उमस करेगी परेशान, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Aaj Ka Mausam: भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं यमुना का बढ़ा स्तर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था लेकिन अब इन बातों से आपको निजात मिलेगी क्योंकि अब राजधानी में आज से लेकर अगले तीन-चार दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं और यमुना भी नार्मल पोजिशन में आ गई है।
लेकिन अब लोगों को फिर से उमस और गर्मी परेशान करेगी। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 112 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -64 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 112 एक्यूआई
लेकिन दिल्ली के अलावा कई राज्यों में आज भी मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP में हल्की से मध्यम बारिश (Aaj Ka Mausam)
लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच में हल्की बरसात और बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में तेज बारिश होने के आसार हैं।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, खगड़िया में आज भी भारी बारिश हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका
श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम में येलो अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में तेज बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
कर्नाटक में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में भी हल्की बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications