Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज भी आंधी-पानी की आशंका, यूपी-बिहार पर इंद्र देवता रहेंगे मेहरबान
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर पर इस वक्त इंद्र देवता मेहरबान हैं,जिसकी वजह से यहां पर झमाझम बरसात हो रही है, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी में आज भी आंधी-तूफान की आशंका है, इसी वजह से 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
आईएमडी का अनुमान है कि मानसून इस हफ्ते के बाद दिल्ली और आस-पास इलाके में दस्तक दे सकता है।सोमवार को यहां तगड़ी बारिश हुई, जिसके कारण कई स्थानों पर जलजमाव हो गया और इस वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खराब मौसम की वजह से कई फ्लाइटों को डाइवर्ट भी किया गया। बुधवार को भी यहां पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है तो वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बारिश की वजह से प्रदूषण में मामूली सुधार आया है
अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो बारिश की वजह से प्रदूषण में काफी सुधार आया है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 67 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -64 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली - 70 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -61 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी - 72 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 116 एक्यूआई
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर यूपी के कई इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद , लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन, अमेठी में आज बारिश के आसार हैं और इसके लिए अलर्ट जारी है।
बिहार में होगी मानसूनी बारिश (Aaj Ka Mausam)
बिहार में मानसून पहुंच चुका है, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
राजस्थान में बरसेंगे बादल
राजस्थान में मौसम ने करवट ली है और यहां पर प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। जयपुर, डूंगरपूर, जोधपुर में बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात
असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश के लिए 'ऑरेज अलर्ट' जारी है। यहां पर भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं तो वहीं गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में ऑरेंज जारी (Aaj Ka Mausam)
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी भारी बरसात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में 'रेड अलर्ट' और मुंबई में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें और सेहत का ख्याल रखें।












Click it and Unblock the Notifications