Aaj Ka Mausam: मुंबई में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, क्या दिल्ली में होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: देश भर में काफी बारिश हो रही है, दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम बिगड़ा हुआ है तो वहीं कई जगहों पर बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं , हिमाचल-कश्मीर तो बादल फटने का दंश सह रहे हैं तो वहीं मंगलवार को भी कई प्रांतों में भारी बारिश के आसार हैं। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पर आज भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।
यहां पूरे दिन रूक रूककर बरसात होती रहेगी, आईएमडी के मुताबिक बरसात का ये आलम 20 अगस्त तक जारी रहेगा।

तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने से लोगों को उमस से भी राहत मिली हुई है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 103 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 103 एक्यूआई
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश के आसार हैं
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हसन, कोलार, मांड्या, मैसूर में ऑरेज अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार (Aaj Ka Mausam)
भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के बड़े हिस्से के लिए रेड अलर्ट जारी किया है । मुंबई समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि मुंबई (शहर और उपनगरों) के सभी स्कूल और कॉलेज कल, मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे।
उपनगरों में भारी बारिश की चेतावनी
यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें मुंबई शहर और उपनगरों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications