Aaj Ka Mausam: इस राज्य पर मंडराया तूफान का खतरा, भारी बारिश की आशंका, दिवाली पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत से मानसून की विदाई होने के बाद अब सुबह-शाम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से अब लोगों को कुछ जगहों पर तड़के धुंध का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका दिख रही है, जिसका कारण अरब सागर में उठा एक चक्रवाती तूफान है, जिसकी वजह से तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश की आशंका है, इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने 19 से 20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, मालदीव, तमिलनाडु में भारी बारिश की बात कही है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें। तो वहीं दूसरी ओर आज पूर्वोत्तर में भी भी भारी बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है और सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड भी महसूस होगी और धुंध का भी सामना कर पड़ सकता है।

दिवाली के त्योहार का रंग फीका नहीं पड़ेगा (Aaj Ka Mausam)

बरसात की चेतावनी जारी नहीं होने से दिवाली के त्योहार का रंग फीका नहीं पड़ेगा, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह 6 बजे यहां पर AQI 291 है, जो कि अच्छी स्थिति नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -291 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -211 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -218 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -199 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -229 एक्यूआई

दिल्ली से सटे हरियाणा-पंजाब में आज मौसम शुष्क ही रहेगा तो वहीं तमिलानाडु का तूफान आस-पास के राज्यो को भी प्रभावित करेगा, कर्नाटक और तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,जिसके कारण दीवाली की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है।

गुजरात में नहीं बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर में आज मौसम ड्राई रहेगा, बारिश नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+