Aaj Ka Mausam: कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, तमिलनाडु में साइक्लोन Senyar का खतरा, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है , लोगों को सुबह-शाम अब आने-जाने में दिक्कत हो रही है क्योंकि उनका सामना कोहरे और शीत लहर से होने लग गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज कई राज्यों में तापमान के गिरने की आशंका है, जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, सुबह यहां पर हल्का कोहरा भी देखा गया,जिससे कि सुबह सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी थी तो वहीं आज पूरे दिन यहां पर धूप निकलेगी।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23-24°C और न्यूनतम तापमान 10-12°C के ही बीच रहने का अनुमान है। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है, आज भी कई जगहों पर ये चार सौ के पार है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -494 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -498 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -489 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -484 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 488 AQI
पंजाब-हरियाणा में भी तापमान में गिरावट आएगी (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पंजाब-हरियाणा में भी तापमान में गिरावट आएगी, यूपी-बिहार में भी मौसम ठंडा ही रहेगा तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, दरअसल बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में लो-प्रेशर बनने के कारण साइक्लोन सेन-यार का खतरा तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हैं, यहां पर भारी बारिश की आशंका है और इस वजह से यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

केरल में 25 नवंबर तक भारी बारिश की आशंंका (Aaj Ka Mausam)
24 से 28 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जबकि तमिलनाडु, केरल और माहे में 24 से 25 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

शीतलहर और बर्फबारी की अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं , कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में शीतलहर और बर्फबारी की अलर्ट जारी है। श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे चल गया, वहां तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस चला गया है।
कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है
जबकि राजस्थान में पारा लुढ़का हुआ है, कई स्थानों पर कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, आने वाले दिनों में यहां के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications