Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में फटा बादल, दिल्ली उमस से परेशान, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का उलटफेर जारी ही है,मानसून अपने अंतिम फेज में प्रवेश कर चुका है, इसके बावजूद कई राज्यों में बारिश तांडव दिखा रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटा है, जिससे भयंकर आर्थिक नुकसान हुआ है।
देहरादून के सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई है, 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तो वहीं बहुत सारी दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ेगा, हालांकि बारिश की उम्मीद नहीं है लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। 17 सितंबर से यहां पर मौसम में बदलाव हो सकता है और फिर से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 17-20 सितबंर तक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बरसात के आसार हैं।

16 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 128 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -98 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -87 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 128 एक्यूआई
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में मंगलवार को लिए अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
UP में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में 16 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में बरसेंगे बादल, बिजली भी चमकेगी
पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर और पटना में orange alert जारी किया गया है, यहां पर बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने की भी आशंका है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका
जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा में orange alert जारी है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर में भारी बारिश और मुंबई में हल्की बारिश का अलर्ट जारी है।
साउथ जोन में भी होगी बारिश
तमिलनाडु, तेलंगाना में भी भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने तिरुपत्तूर, धर्मपुरी, सेलम, तिरुवन्नामलाई, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम जिलों और पुडुचेरी में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है तो वहीं इरोड, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, सेलम, वेल्लोर और तिरुवन्नामलाई में आज और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications