Aaj Ka Mausam: कोहरे के आगोश में दिल्ली, अयोध्या में पारा पहुंचा 8 डिग्री, 6 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 21 December 2025: पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने कहर बरपाया हुआ है। पहाड़ों पर तो पारा माइनस से नीचे चला गया है तो वहीं नॉर्थ इंडिया भयंकर कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एमपी, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से दृश्यता जीरो है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग ने इन सभी 6 राज्यों में भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त कोहरे की चपेट में हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है, दृश्यता शून्य होने की वजह से सड़कों पर वाहनों का चलाने में काफी मुश्किल हो रही है।

IMD के ताजा अपडेट में कहा गया है कि अब आने वाले दिनों में पारा तेजी से गिरेगा और हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों का सामना होगा।
हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका (Aaj Ka Mausam)
IMD के मुताबिक पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है और इसके कारण सर्दी बढ़ेगी। आज देश के कई राज्य कोहरे की चपेट में हैं।
Aaj ka Mausam 21 December 2025 Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा और स्मोग की मोटी चादर छाई हुई जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है। तापमान में भारी गिरावट हुई है, वैसे मौसम आज शुष्क है और मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को न्यूनतम तापमान यहां पर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री तक सीमित रहने की उम्मीद है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित है। फ्लाइॉ्स भी लगातार देर से उड़ रही हैं।

Aaj ka Mausam 21 December 2025: एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने शुक्रवार के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें एयरपोर्ट रवाना होने से पहले यात्रियों को पहले से फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी। आज भी यहां पर AQI बहुत ज्यादा खराब है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -473 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -477 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -449 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -478 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -481 AQI
Aaj ka Mausam 21 December 2025 Uttar Pradesh: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के चलते दैनिक जीवन प्रभावित है, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भी घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ और प्रयागराज जैसे शहरों में सुबह सेही कोहरे में डूबे हुए हैं। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तो वहीं अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 16°C रहने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 21 December 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की आशंका है , हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और लाहौल-स्पीति सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में भी बर्फ गिरने की संभावना है। बर्फबारी के चलते पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Aaj ka Mausam 21 December 2025: दक्षिण भारत में होगी बरसात
केरल, आंध्रा, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहेगा, हल्की बूंदा-बांदी संभव है तो वहीं हवाओं में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
इन बातों का रखें ख्याल
- सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें।
- कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
- बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से विशेष रूप से बचाएं।
- गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।
- कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त लाइट आन रखें।
#WATCH | Uttar Pradesh | A layer of dense fog engulfs Ayodhya city this morning.
As per IMD, the minimum temperature recorded here is 8°C, with the maximum likely to be 16°C. pic.twitter.com/RhADCOadTB
— ANI (@ANI) December 21, 2025












Click it and Unblock the Notifications