Aaj Ka Mausam: 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं, क्या दिल्ली का चढ़ेगा पारा?
Aaj Ka Mausam, 17 February 2026 Tuesday: देश के कई राज्यों में अब धूप निकलने से दिन में मौसम गर्म होने लग गया है, हालांकि अभी भी सुबह-शाम की सर्दी को झेलना प़ड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिन राज्यों में अलर्ट जारी है उनके नाम हैं यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु।
आईएमडी ने कहा है कि जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तूफानी हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 50 किमी प्रतिघंटा होगी, जिससे तापमान में कमी आएगी इसलिए सभी से अपील है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट और मौसम विभाग की गाइडलाइंस देखें, खासकर के सैलानियों को घूमने निकलने से पहले जरूर वेदर के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

Delhi mai Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
सर्दी में लोगों को बुरी तरह से परेशान करने वाली दिल्ली अभी से ही गर्म होने लग गई है। सोमवार को दिल्ली बहुत हॉट थी तो वहीं आज यहां मौसम ड्राई रहेगा। आज अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं बारिश के आसार नगण्य है लेकिन 18 फरवरी के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 288 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -275 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -289 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 259 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
MP Weather Today : एमपी में बरसेंगे बादल
ग्वालियर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, विदिशा, आगर मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर , दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
उदयपुर, जोधपुर, जयपुप, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, अलवर में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज् अलर्ट जारी है।
UP Rain Alert: यूपी में रेन अलर्ट
आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, इलाहाबाद, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ में हल्की बारिश की आशंका है।

Jammu Kashmir Weather Forecast: बारिश-बर्फबारी की आशंका
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना आज भी बनी हुई है। तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications