आज का मंत्रः खर्राटे रोकने के लिए करें इस मंत्र का जाप
नई दिल्लीः कई लोगों को खर्राटे की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से उनके आस-पास सोने वालों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। खर्राटे रोकने के लिए लोग डॉक्टरों का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार ठीक नहीं हो पाते हैं। इसके लिए ज्योतिषियों का कहना है कि खर्राटे रोकने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल करना चाहिए।

खर्राटे रोकने का मंत्र-
खर्राटे रोकने का मंत्र- ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्डे रुद्रः समाश्रितः इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। शाम के समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके लगातार सात दिन तक जाप किया जाता है।

हकलाने की समस्या को दूर करने का मंत्र है
इसके अलावा अगर किसी को हकलाने की समस्या है तो हकलाने की समस्या को दूर करने का मंत्र है-नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्तमम् देवीं सरस्वतीं व्यासम् ततो वाणीमुदीरयेत्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है।

घर की रक्षा का मंत्र-
घर की रक्षा का मंत्र- तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। इस मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है -
इसके अलावा करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है - ॐ भूर्भुव: स्वः। तत्सवितुर् वरेण्यं ।। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो योनः प्रचोदयात् क्लीं क्लीं क्लीं क्लीं ।। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। यदि आप अपने करियर में खुद को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप फलदायक साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications