खबर आपके काम की: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड

 खबर आपके काम की: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड

नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो जल्द से जल्द इसे बनवा लें, क्योंकि बिना आधार कार्ड के आप रेलवे टिकट बुक नहीं करवा सकेंगे। जी हां रेल मंत्रालय टिकट बुकिंग सिस्टम को आधार कार्ड से जोड़ने जा रहा है।

आधार कार्ड नहीं तो टिकट नहीं

माना जा रहा है दिसंबर से टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया जाएगा। यानी दिसंबर से अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आपको ट्रेन की टिकट नहीं मिल पाएगी। आधार कार्ड को अनिवार्य करने के बाद एक बार टिकट बुकिंग के साथ ही आप का आधार नबंर पैसेजर रिजर्वेशन सिस्टम में दर्ज हो जाएगा, जिसके बाद आपको टिकट बुकिंग के लिए बार-बार रिजर्वेशन फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। इस के साथ ही आधार कार्ड से बुकिंग के दौरान आपको सिर्फ आपको अपना गंतव्य स्टेशन की जानकारी देनी होगी। रेलवे को आप की बाकी जानकारी आपके आधार नबंर से मिल जाएगी। अक्टूबर से शुरू होगी हमसफर ट्रेन, जानें कितना है किराया, क्या है खासियत

दो चरणों में पूरा होगा काम

रेलवे इसे 2 चरणों में लागू करने की प्लानिंग कर रहा है। पहले चरण में विशेष छूट वाली टिकट को बुक करने के लिए आधार जरूरी होगा। वहीं दूसरे चरण में सभी टिकटों की बुकिंग के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो जाएगा।

2020 तक सबको कंफर्म टिकट

रेलवे ने वेटिंग टिकट की झंझट को खत्म करने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार शुरू कर दिया है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि हम नेटवर्क को इस तरीके से बनाना चाहते हैं कि लोगों को 2020 तक हर समय मांग पर आरक्षण मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+