IRCTC यूजर्स के लिए नया नियम, बिना Aadhaar वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट, ऐसे करें लिंक
Aadhaar Verified IRCTC Users: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो अब आपको थोड़ी सी तैयारी पहले से करनी होगी। रेल मंत्रालय ने नया नियम जारी किया है जिसके तहत 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाई होगा।
रेलवे की यह नया नियम सीधे तौर पर आपकी बुकिंग प्रक्रिया को प्रभावित करेगा। 1 जुलाई 2025 से IRCTC के जरिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपके अकाउंट का आधार से वेरिफाइड होना जरूरी होगा। अगर आपने अभी तक अपना आधार IRCTC से लिंक नहीं किया है, तो ये काम तुरंत निपटा लीजिए।

आधार से लिंक नहीं होने पर अंतिम समय की बुकिंग में सीट मिलनी मुश्किल हो सकती है। इस नियम का मकसद फर्जी एजेंटों की ब्लॉक बुकिंग पर रोक लगाना और असली यात्रियों को बुकिंग का सही मौका देना है। इससे फर्जीवाड़ा रोकने और असली यात्रियों को प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Ayushman Card: कैसे करें आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई? चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
आधार लिंक करना जरूरी
IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए अब यूजर को पहले अपना आधार कार्ड लिंक और वेरिफाई कराना होगा। जिन यूजर्स ने ऐसा नहीं किया है, वे 1 जुलाई के बाद तत्काल टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।
ऐसे करें IRCTC अकाउंट से आधार लिंक
- सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।
- 'My Account' में जाकर 'Authenticate User' विकल्प चुनें।
- आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें और 'वेरिफाई' पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करके सबमिट करें।
- आधार सफलतापूर्वक वेरिफाई होने पर पुष्टि संदेश मिलेगा।
मास्टर लिस्ट में पहले से जोड़ें आधार वेरिफाइड यात्री
तत्काल टिकट बुकिंग में समय बचाने के लिए आप यात्री की जानकारी पहले ही मास्टर लिस्ट में जोड़ सकते हैं।
- IRCTC में लॉगिन करें और 'My Profile' में 'Master List' पर जाएं।
- यात्री का नाम, जन्मतिथि और लिंग बिलकुल आधार के अनुसार भरें।
- पहचान प्रमाण में 'Aadhaar Card' चुनें और आधार नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्टेटस 'Pending' दिखेगा।
- वेरिफिकेशन पूरा होने पर स्टेटस 'Verified' में बदल जाएगा।
जल्दी बुकिंग के लिए होगी सुविधा
एक बार यात्री की जानकारी वेरिफाई हो जाने पर बुकिंग के समय सीधे मास्टर लिस्ट से विवरण चुना जा सकेगा, जिससे सीट की होड़ में समय बर्बाद नहीं होगा।
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना आधार IRCTC अकाउंट से लिंक कर लें ताकि 1 जुलाई के बाद बिना किसी परेशानी के तत्काल टिकट बुक किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card: किसानों के लिए बड़ा ऐलान, बढ़ाई गई KCC की सीमा, सिर्फ 4% ब्याज पर मिलेगा 5 लाख तक लोन












Click it and Unblock the Notifications