अब गुमशुदा पर रहेगी नजर, बालगृहों के 30,835 बच्चों का आधार कार्ड 'ट्रैक चाइल्ड पोर्टल' से हुआ लिंक
नई दिल्ली। बाल गृहों से लापता हुए बच्चों की रिपोर्ट और उससे संबंधी जानकारियां हासिल करने के लिए एक कारगर कदम उठाया गया है। बाल आश्रय गृहों में रह रहे 30,000 से ज्यादा बच्चों के आधार कार्डों को ट्रैक चाइल्ड पोर्टल से जोड़ा गया है। आपको बता दें कि ट्रैक चाइल्ड पोर्टल उन सभी बच्चों के केंद्रीय डेटा बेस के तौर पर काम करता है जो देश के विभिन्न हिस्सों से लापता हो जाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह पोर्टल गुमशुदा बच्चों की तलाश में सहायता के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का कार्य करता है। इसके अलावा बाल गृहों, पुलिस विभागों और राज्य सरकारों के बीच समन्वय में सहायता करता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बाल गृहों में रह रहे बच्चों की संख्या की जानकारी के लिए सरकार बाल गृहों में बच्चों के आधार कार्ड को इस पोर्टल से लिंक कर रही है और अब तक 30835 बच्चों की आधार संख्या को लिंक किया जा चुका है। देश भर में 9000 से ज्यादा बाल देखभाल गृहों में कुल 261566 बच्चे रह रहे हैं। इनके आधार कार्डों को ट्रैक चाइल्ड से लिंक करने का मकसद गुमशुदा बच्चों को ढूंढ़ने में सहायता करना तो है ही, साथ ही इससे यह भी पता चल सकेगा कि यदि उस लापता बच्चे को कहीं भर्ती करने की कोशिश की जाती है तो उसकी जानकारी इससे मिल पाएगी।
अधिकारी ने बताया, 'मंत्रालय ने इससे संबंधित सभी हितधारकों से सभी बाल गृहों में बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। राज्य सरकारों द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर बच्चे का आधार विवरण डालने का प्रावधान तो पहले ही कर दिया गया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश के कई हिस्सों में बाल गृहों से बच्चों के गुम होने की खबर आयी है। इसे देखते हुये इन प्रयासों को तेज कर दिया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications