बॉयोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी': PM Narendra Modi आ रहे हैं दोबारा, अब कोई रोक नहीं सकता

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बॉयोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' एक बार फिर से चर्चा में हैं, आज इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, यह पोस्टर केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितीन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नागपुर में अपने आवास से लॉन्च किया है, पोस्टर लॉन्च के समय एक्टर विवेक समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी, आज जो पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें पीएम मोदी (PM Modi) काफी एग्रेसिव रूप में दिख रहे हैं और शंखनाद करते दिख रहे हैं, इस पोस्टर की टैगलाइन है 'आ रहे हैं दोबारा, अब कोई रोक नहीं सकता।

'आ रहे हैं दोबारा, अब कोई रोक नहीं सकता'

'आ रहे हैं दोबारा, अब कोई रोक नहीं सकता'

फिल्म को पोस्टर को विवेक ओबरॉय ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है, उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि भारत में हर बड़े काम कि शुरुआत शंख बजा कर की जाती है, आपको बता दें कि फिल्म में लीड रोल यानी की नरेंद्र मोदी का रोल विवेक ओबरॉय ने निभाया है।

विवेक ओबरॉय ने किया Tweet

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज को लेकर कई विपक्षी दल चुनाव आयोग पहुंच गए थे। पहले फ‍िल्‍म 5 अप्रैल को र‍िलीज होने वाली थी, फ‍िर इसकी रिलीज डेट 11 अप्रैल की गई। चुनाव आयोग के बाद मामला कोर्ट भी पहुंचा लेकिन वहां से हरी झंडी मिल गई लेकिन अंत में चुनाव आयोग ने इसे पहले चरण के मतदान से ठीक पहले बैन कर दिया था, अब ये फिल्म चुनावी नतीजों के ही बाद रिलीज होगी।

विवेक ओबेरॉय लीड रोल में

विवेक ओबेरॉय लीड रोल में

विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में हैं और मनोज जोशी अमित शाह की भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात में की गई है। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और बरखा बिष्ट भी नजर आएंगे। फिल्म को 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' के डायरेक्टर ओमंग कुमार इसके निर्देशक हैं, एस सिंह, आनंद पंडित और सुरेश ओबेरॉय इसे प्रोड्यूसर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+