दिल्ली में खोया बच्चा, मां को राजस्थान में बेचा, मां-बेटे के खोने-पाने की दर्दनाक कहानी
नौकरी का झांसा देकर युवती को राजस्थान में बेचा। दो महीने के बाद युवती गुलामी से निकल भागी।
दिल्ली। असम की एक युवती को पहले नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया गया। फिर वहां उसके दो साल के मासूम बच्चे को छीन लिया गया। युवती को राजस्थान में गुलाम बनाकर बेचा गया।
किसी तरह युवती अपने खरीदार की कैद से निकल भागी और दिल्ली आकर अपने मासूम बेटे को खोजने लगी। गुलामी के जुल्म से निकलकर नन्हे बेटे से मिलने में युवती कैसे कामयाब हुई, यह एक दर्दभरी दास्तान है।

असम से पहले युवती को दिल्ली लाया
असम में गुवाहाटी के नूनमती इलाके की एक 22 साल की युवती काम की तलाश में अपनी दोस्त के यहां गई थी। वहां उसकी मुलाकात मुहाजिर अली से हुई जिसने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने का वादा किया। युवती उस वक्त गर्भवती थी और उसका एक दो साल का बेटा था।
युवती के पति ने इसके बारे में बताया कि अगले ही दिन अली उनकी पत्नी और बेटे को लेकर दिल्ली चला गया।
दिल्ली से किया युवती का अपहरण
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवती अपने बेटे के साथ थी। उसके साथ मुहाजिर अली के साथ दो और लोग थे। बाकी दोनों ने बच्चे को देखने की बात कही और मुहाजिर अली, युवती को नौकरी दिलाने की बात कहकर ले गया।
अचानक अली कहीं गायब हो गया और कुछ लोगों ने युवती को जबर्दस्ती एक वैन में बिठा लिया। उसकी आंखों पर पट्टी बांधी गई थी।
राजस्थान ले जाकर बिजनेसमेन को बेचा
युवती का अपहरण कर राजस्थान ले जाया गया जहां उसे एक बिजनेसमेन के हाथों 70,000 रुपए में गुलाम बनाकर बेच दिया गया।
बिजनेसमेन ने युवती को घर के कामों को करने पर मजबूर किया और जब उसने भागने की कोशिश की तो उसे एक कोठरी में बंद कर दिया। बिजनेसमेन के घर में युवती लगभग दो महीने तक कैद रही।
गुलामी की कैद से किसी तरह भागी युवती
दो महीने के बाद युवती गुलामी की कैद से भागने में कामयाब हुई और दिल्ली पहुंची। वह अपने दो साल के बच्चे को खोजने लगी। वहां एनजीओ और पुलिस की मदद से युवती अपने बच्चे से मिलने में कामयाब हुई।
युवती को अपना बच्चा कूड़ा बीनने वाले एक परिवार के यहां मिला जो उसको पाल रहा था। उस परिवार को यह बच्चा लावारिस हालत में निजामुद्दीन दरगाह के पास मिला था। परिवार ने पुलिस को बच्चे के बारे में बताया था लेकिन उसके माता-पिता का पता तब नहीं लगाया जा सका था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications