तेलंगाना के भुवनागिरी में क्रैश इंडियन एयरफोर्स का ट्रेनी जेट, पायलट घायल

हैदराबाद। तेलंगाना राज्‍य में बुधवार को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। यह हादसा तेलंगाना के यादादरी भुवनागिरी जिले में स्थित बहुपेट में हुआ है। इस एयरक्राफ्ट में पायलट घायल हो गया है और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। एयरक्राफ्ट ने हाकिमपेट एयरफोर्स स्‍टेशन से उड़ान भरी थी। इंडियन एयरफोर्स के पीआरओ अनुपम बनर्जी ने बताया है कि यह किरण एयरक्राफ्ट था और रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था।

iaf-aircraft-crash

घटना की जांच के आदेश जारी

हादसे में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है और अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले तेलंगाना राज्‍य में ही एक प्राइवेट जेट क्रैश हुआ था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कुछ दिन पहले कंपोट्रलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट (सीजीडीए) की एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) और इंडियन नेवी के पायलट्स जिन ट्रेनर जेट्स को उड़ा रहे हैं, उनमें दोयम दर्जे के इंजन का प्रयोग हुआ है। सीजीडीए ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में कहा है कि इंजन में सेकेंड हैंड कंपोनेंट्स लगे हैं और इनकी वजह से एयरक्राफ्ट की क्‍वालिटी पर भी काफी बुरा असर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+