इंडिया गेट से लापता जाह्नवी मिली, परिवार वालों में खुशी की लहर
नई दिल्ली। पिछले तीन दिनों से दिल्ली के इंडिया गेट से लापता तीन वर्षीय बच्ची जानवी वापस मिल गयी है। जानवी के घरवालों ने दिल्ली के मायापुरी पुलिस स्टेशन पर जाह्नवी की पहचान की। बच्ची के वापस मिल जाने से उसके परिवार में जश्न का माहौल है। हालांकि इस बात पर अब भी रहस्य बना हुआ है कि बच्ची के सर का मुंडन कैसे हुआ। यह भी आशंका जतायी जा रही है कि अपहर्ताओँ ने बच्ची की पहचान छिपाने के लिए उसका मुंडन कराया हो।

जाह्नवी की गुमशुदगी के बाद सोशल मीडिया पर एक मुहिम सी छिड़ गयी थी। कई लोगों ने बच्ची की तस्वीर को अपनी वाल और अन्य माध्यमों से बच्ची को तलाशने में पुलिस सहित जानवी के परिवार की मदद की। वहीं जाह्नवी के बारे सूचना देने पर 50 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की थी। बच्ची के मिलने के बाद उसके घर वाले काफी खुश हैं। जाह्नवी के पिता राजेश आहुजा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि ये जानवी का यह पुनर्जन्म हुआ है, उन्होंने पुलिस और मीडिया के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
जाह्नवी इंडिया गेट से 28 सितंबर की शाम उस वक्त लापता हो गयी थी जब वह अपने परिवार वालों के साथ घूमने गयी थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जानकीपुरम स्थित गुरुद्वारे के बाहर सड़क पर मिली थी। बच्ची के गले में एक तख्ती टंगी हुई थी जिसपर बच्ची का नाम और घरवालों का मोबाईल नंबर लिखा हुआ था।
घर वालों का कहना है कि उन्हें बच्ची के अपह्रत होने की आशंका थी, लेकिन पिछले सात दिनों में उनके पास किसी तरह की फिरौती के लिए फोन नहीं आया। परिवार वालों ने बताया कि जब बच्ची वापस मिली तो वह सामान्य थी और बिल्कुल डरी या सहमी हुई नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications