अगले दो दिन रामलीला मैदान से कार्यालय चलाएंगे पीएम मोदी, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अस्थाई कार्यालय यानी पीएमओ बनाया जाएगा। बुधवार को बताया गया कि यहां इस सप्ताह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है। ये बैठक 11-12 जनवरी को होगी। भाजपा के सामान्य सचिव और दिल्ली यूनिट के को इंचार्ज तरुण चुघ ने इस जगह पर तैयारियों का मुआयना कर लिया है।

रामलीला मैदान में ही दिनभर के काम करेंगे पीएम मोदी

रामलीला मैदान में ही दिनभर के काम करेंगे पीएम मोदी

भाजपा के सामान्य सचिव और दिल्ली यूनिट के को इंचार्ज तरुण चुघ ने बताया कि रामलीला मैदान में पीएमओ सेट किया जाएगा और मोदी दिन भर का काम वहीं करेंगे। वे राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए दोनों दिन मौजूद रहेंगे। इस आफिस में अधिकतर सुविधाएं होंगी जो पीएमओ में रहती हैं।

इन सुविधाओं से लेस होगा अस्थाई पीएमओ

इन सुविधाओं से लेस होगा अस्थाई पीएमओ

तरुण चुघ ने जानकारी दी कि इस पीएमओ में वाईफाई के अलावा भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के लिए सेपरेट लॉज की सुविधा होगी। इसके अलावा भी कई ऐसी सुविधाएं इस जगह को दी जाएंगी जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में होती हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए भी बनेगा अस्थाई कार्यालय

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए भी बनेगा अस्थाई कार्यालय

जानकारी के अनुसार पीएमओ के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए भी एक अस्थाई कार्यालय रामलीला मैदान में बनाया जाएगा। बता दें कि इस राष्ट्रीय परिसर की बैठक में 12 हजार डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। पार्टी की ओर से ये जानकारी दी गई है। इस बैठक में भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+