शिवसेना ने महाराष्ट्र के मंत्री का मुंह कर दिया काला
मुंबई। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासहेब थोराट के मुह पर शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने काली स्याही फेंक दी। थोराट पर स्याही तह फेंकी गई जब वह अहमदनगर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। जितनी देर में कुछ कोई समझ पाता उतनी ही देर में शिवसेना कार्यकर्ता ने अचानक से स्याही झट से फेंक दी।

महाराष्ट्र के मंत्रियों और नेताओं पर स्याही जैसी घटना दूसरी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक मंत्री पर स्याही फेंकी गई थी। लेकिन शिवसेना के कार्यकर्ता को भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में इस तरह के हमले बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications