तेलंगाना में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, पायलट पूरी तरह से सुरक्षित
हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में बुधवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह एक प्राइवेट जेट था और बताया जा रहा है कि क्रैश में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसा जिले के शंकरापल्ली ब्लॉक के करीब हुआ है। यह घटन बुधवार सुबह हुई है। बताया जा रहा है कि जेट ने राजीव गांधी एविएशन एकेडमी से टेकऑफ किया था। घटना के समय 25 वर्ष के भास्कर भूषण एयरक्राफ्ट को उड़ा रहे थे। उन्हें किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। कहा जा रहा है क्रैश किन्हीं तकनीकी वजहों से हुआ। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications