आखिर क्या है इस प्लास्टिक की बाल्टी में, अमेजन पर बिक रही 26000 रुपए में
नई दिल्ली, 25 मई। सोशल मीडिया की एक खासियत है कि आपकी कोई भी गलती बहुत ही आसानी से सोशल मीडिया पर पकड़ में आ जाती है, लिहाजा किसी भी चीज को सोशल मीडिया पर डालने से पहले आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ ऐसा ही वाकया अमेजन वेबसाइट पर एक उत्पाद को लेकर सामने आया है। दरअसल अमेजन पर एक प्लास्टिक की बाल्टी बिक रही है, लेकिन इसकी कीमत जानकर हर कोई चौंक जाए। बाल्टी की कीमत देखकर लोग दंग हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रिया देनी शुरू की आखिर यह बाल्टी अब बिक्री के लिए ही उपलब्ध नहीं है।
Recommended Video

डिस्काउंट के बाद बाल्टी का दाम 25999 रुपए
अमेजन पर जो प्लास्टिक की बाल्टी बिक रही है उसकी कीमत 25999 रुपए हैं, खास बात यह है कि इसपर 28 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है और इस डिस्काउंट के बाद बाल्टी की कीमत 25999 रुपए है। लोगों ने अमेजन पर इस बाल्टी के दाम का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करके कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिस तरह से लोगों ने सोशल मीडिया पर बाल्टी की कीमत को लेकर ट्रोल किया वह काफी दिलचस्प है।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल
हालांकि यह बात समझी जा सकती है कि यह तकनीकी दिक्कत है, लेकिन लोगों ने इस तकनीकी दिक्कत को दरकिनार करते हुए जमकर ट्रोलिंग की। एक यूजर ने लिखा लगता है कि यह सोने की बाल्टी है। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा आखिर इतनी सस्ती क्यों है ये बाल्टी और इसपर इतना कम ज्यादा डिस्काउंट क्यों दिया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि एक दूसरे विक्रेता ने दो प्लास्टिक के मग का दाम 10 हजार रुपए रखा है।

असल कीमत 35900 रुपए
यानि अमेजन पर लिस्टेड विज्ञापन की मानें तो प्लास्टिक की बाल्टी और का एक बाथरूम सेट की कुल वास्तविक कीमत 35900 रुपए है। फिलहाल यह उत्पाद अमेजन पर अब उपलब्ध नहीं है और यह आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा मुझे ये अमेजन पर मिला और समझ नहीं आ रहा है कि इसका क्या करूं। अमेजन पर इस बाल्टी की लोगों ने एक स्टार रेटिंग की है। हालांकि अब इसके दाम को अमेजन से हटा लिया गया है, साथ ही ये आउट ऑफ स्टॉक है और कब अगली बार उपलब्ध होगा, ये नहीं पता।












Click it and Unblock the Notifications