हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत
शिमला, 03 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां चंबा में टिसा के करीब एक पिकअप ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है।मृतकों के शव को बरामद कर लिया गया है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है वो लोग सेब के व्यापारी थे और अमृतसर से वापस लौट रहे थे। चंबा के एसपी एस अरुण कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं।

मिली जानकारी के अनुसार चंबा-तीसी मार्ग पर बुधवार देर रात को यह हादसा हुआ है। हादसे में पिक अप ट्रक 200 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गया। पिक अप ट्रक में सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। काफी समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों के शव को बरामत किया जा सका। ट्रक में ड्राइवर समेत कुल तीन लोग सवार थे और तीनों की ही मौत हो गई।
सर्च ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से तकरीबन एक किलोमीटर दूर पिक अप ट्रक में सवार लोगों के शव मिले। हादसा इतना बड़ा था कि पिकअप ट्रक के परखच्चे उड़ गए। अहम बात यह है कि चंबा का तीसा मार्ग सिगल लेन है और यही कारण है कि यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इससे पहले गुरुवार को शिमाल में एक सड़क हादसे में युवक व युवती की मौत हो गई थी। हादसे में कार खाई में गिर गई थी, जिसमे सवार दोनों युवक और युवती की मौत हो गई थी। हादसे के दो दिन बाद दोनों का शव बरामद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications