ये मां अपने बेटे के लिए चाहती है 'मौत', जानिए क्या है मामला
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक महिला अपने बच्चे के लिए इच्छा मृत्यु की मांग कर रही है। इसके लिए उसने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से मुलाकात करके करीब 10 साल से बीमार अपने 17 साल के बेटे के लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है।

जी मनीमेकलई नाम की 38 वर्षीय यह महिला अपने माता पिता के साथ रहती हैं। उनके दो बेटे हैं, जबकि उनके पति की 13 साल पहले ही मौत हो गई है। उनके बड़े बेटे की उम्र 23 साल है और छोटे बेटे की उम्र 17 साल है। उनका छोटा बेटा जयगणेश पिछले एक दशक से बुरी तरह से बीमार है और वह उसका ध्यान नहीं रख पा रही हैं।
उनका बेटा अचानक बहुत ही हिंसक हो जाता है और घर में तोड़-फोड़ मचा देता है। जयगणेश की मां का कहना है कि उसके इस व्यवहार की वजह से वह काम पर भी नहीं जा पाती हैं। वह कहती हैं कि उनके माता-पिता शीशे का काम करते हैं और उनका बेटा अपने हिंसक व्यवहार के चलते सारा सामान तोड़ देता है। ऐसी स्थिति में उसे संभालना भी मुश्किल हो जाता है।
उनका कहना है कि उन्होंने और उनकी परिवार ने बच्चे का पूरा ध्यान रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन दिन पर दिन जयगणेश की तबियत खराब ही होती गई। जयगणेश के बड़े भाई गौतम कहते हैं कि जब कभी उनके छोटे भाई को काबू करना मुश्किल हो जाता है तो उन्हें भी अपने भाई को संभालने के लिए ऑफिर से घर आना पड़ता है।
जयगणेश को पिछले 10 सालो में कोयंबटूर, त्रिची, अरनथंगी, मयिलादुथुरई, पलानी और पोल्लाची के मानसिक चिकित्सालयों में भी भर्ती कराया गया, लेकिन कहीं भी उसका इलाज नहीं हो सका है।
गौतम ने बताया कि जयगणेश को किलपॉक के मानसिक चिकित्सालय में भी भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी हालत में हल्का-फुल्का सुधार देखने को भी मिला, लेकिन दो महीनों के बाद ही अस्पताल प्रशासन ने उसे घर ले जाने को कह दिया। जयगणेश के हिंसक व्यवहार की वजह से रोज ही पड़ोसी और मकान मालिक रोज ही गुस्सा होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications