बीवी, 3 साल की मासूम बेटी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी, खेत में मिली लाशें
पुणे। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में अक्कलकोट तहसील में बोरगांव देखमुख गांव में पति द्वारा पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की घटना घटी। पति ने पत्नी सहित बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

सतीश बंदीछोड़े नामक शख्स ने अपनी पत्नी अंदवा (25) और बेटी वेदिका (3) की हत्या करके आत्महत्या कर ली। सतीश पुणे में नौकरी के लिए रहता था। मंगलवार की रात वो पुणे से अपने गांव गया था और अपनी पत्नी और बेटी को देवी के दर्शन के लिए खेत में लेकर गया था।
उसके बाद खेत में ही पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हत्या करने की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। घरेलू विवाद के चलते हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। अक्कलकोट पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर मामले की अधिक जांच की। इस घटना से नागरिकों में हड़कंप मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications