न जान न पहचान, इस शख्स ने बिना बताए चुकाए 4 अजनबियों के 10 लाख के बैंक लोन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है। लोगों का कामकाज ठप पड़ा है। आमदनी घटती जा रही है। लोग आर्थिक दवाब झेल रहे हैं तो वहीं मिजोरम में एक शख्स इस लॉकडाउन में 4 लोगों के लिए मसीहा बनकर आया। शख्स ने बिना बताए 4 अजनबियों के सिर से कर्ज का बोझ उतार कर उन्हें बड़ी राहत दे दी। हैरानी की बात तो ये है कि शख्स उनमें से किसी को भी नहीं जानता था, जिनका उसने लोन चुकाया।

 अनजान शख्स ने चुका दिए 10 लाख के लोन

अनजान शख्स ने चुका दिए 10 लाख के लोन

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामला मिजोरम का है, जहां अनजान व्यक्ति ने बिना किसी को बताए 4 लोगों की मदद की। शख्स ने 4 लोगों के 9,96,365 रुपए के बैंक लोन को चुकाते हुए उनके बोझ को खत्म कर दिया। मदद के लिए अनजान शख्स ने बस एक शर्त रखी थी कि वो किसी को भी इसके बारे में न बताए। शख्स ने चारों लोगों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर उनका लोन खत्म कर उन्हें बड़ा तोहफा दिया। मिजोरम के आइजोल ब्रांच के कुछ अधिकारियों ने शख्स की पेपरवर्क खत्म करने में मदद की थी और केवल उन्हें इस गुमनाम शख्स की असली पहचान के बारे में पता है।

 रखी बस एक शर्त

रखी बस एक शर्त

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आइजोल ब्रांच के मैनेजर शेरिल वनचंग ने शख्स की 4 लोगों के लोन खत्म करने में मदद की। लोन से संबंधित कागजी कार्रवाई में उन्होंने मदद की। मैनेजर को उन्होंने अपनी इच्छा बताई कि वो कुछ लोगों की मदद करना चाहते हैं। वो ऐसे लोगों की मदद करना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति को गिरवी रखकर लोन लिया है, लेकिन अब चुका नहीं पा रहे हैं। ऐसे लोगों के चयन में बैंक मैनेजर ने उनकी मदद की। इसके बाद बैंक मैनेजर की मदद से उन्होंने 4 अनजान लोगों की मदद की, जो आर्थिक तंगी के कारण लोन नहीं चुका पा रहे थे। लॉकडाउन के बीच अनजान शख्स ने बिना किसी को बताए 10 लाख रुपए बैंक में जमा कर लोगों की संपत्ति कर्ज मुक्त करवा दी।

 बैंक मैनेजर ने की मदद

बैंक मैनेजर ने की मदद

बैंक ने अगले दिन चारों लोगों को बुलाकर उन्हें उनकी गिरवी रखी गई संपत्ति के कागजात वापस कर दिए और कहा कि उनका लोन खत्म हो चुका है। चारों को जैसे ही पता चला कि किसी अनजान ने उनकी मदद कर उनका कर्ज चुकता कर दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बैंक से अनुरोध किया कि वो उस शख्स से मिलकर उनका धन्यवाद करना चाहते हैं, लेकिन मदद करने वाले व्यक्ति ने मिलने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+