जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मिनी बस खाई में गिरी, 35 की मौत, अमित शाह ने जताया दुख

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मिनी बस के गिरने से कई लोगों को मौत हो गई है।यह बस उस वक्त खाई में गिर गई, जब ड्राइवर इसे मोड़ रहा था। हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोगों के घायल होने की भी खबर है। स्थानीय लोगों और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की और उन्हें बचाने की कोशिश की। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इससे पहले हादसे के बारे में किश्तवाड़ के डेप्युटी कमिश्नर अंग्रेज सिंह राणा ने बताया था कि हादसे में 33 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोग घायल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरा वाहन जोकि केशवान से किश्तवाड़ की ओर जा रहा था, अचानक से खाई में गिर गया।

accident

घायलों में से तीन को एयरलिफ्ट करके जम्मू पहुंचाया गया है, जबकि एक अन्य हेलीकॉप्टर को किश्तवाड़ भेजा गया है। इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि किश्तवार सड़क हादसे में मारे गए लोगों से मैं व्यथित हूं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही जो लोग घायल हैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जाहिर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+