...जब पीएम मोदी ने बर्थडे केक पर देखी खुद की तस्‍वीर! बड़ी स्‍वीट है ये स्‍टोरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों में काफी लोकप्रिय हैं। एक बच्ची तो उनकी इतनी बड़ी फैन निकली की अपने बर्थडे केक पर पीएम की फोटो ही छपवा ली। इस छोटी बच्ची का बर्थडे केक देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए और बच्ची को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों में काफी लोकप्रिय हैं। एक बच्ची तो उनकी इतनी बड़ी फैन निकली की अपने बर्थडे केक पर पीएम की फोटो ही छपवा ली। इस छोटी बच्ची का बर्थडे केक देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए और बच्ची को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस केक की फोटो शेयर करते हुए बच्ची को शुभकामनाएं दी हैं और उसकी अच्छी सेहत की कामना की है।

Narendra Modi

सोशल मीडिया पर एक पिता ने मंगलवार को अपनी बेटी के बर्थडे केक की फोटो डाली, जिसने प्रधानमंत्री का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। महेश विक्रम हेगड़े नाम के यूजर ने एक बर्थडे केक की फोटो ट्वीट की जिसपर पीएम की फोटो लगी थी। ये केक उनकी बेटी बेलाकू के जन्मदिन के लिए था, जिसकी खास डिमांड थी कि केक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हो। उन्होंने लिखा, 'आज मेरी बेटी बेलाकू का जन्मदिन है। मैंने उससे पूछा कि तुम्हें अपने जन्मदिन पर क्या चाहिए। उसने कहा कि मुझे केक पर मोदी जी की फोटो चाहिए।'

ये भी पढ़ें: 2019 का गेम जीतने के लिए बीजेपी हर सांसद के साथ तैनात करेगी 'टीम-23'

हेगड़े ने आगे लिखा, 'बिल्कुल पीएम मोदी चोर हैं। एक ऐसा चोर जो बच्चों का भी दिल चुरा लेता है।' अपने प्रति नन्हीं बच्ची के इस प्यार को देखकर पीएम भावुक हो गए। उन्होंने बेलाकू को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'बेलाकू को मेरा आशीर्वाद दें। मैं उसकी खुशी और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।' पीएम मोदी की बधाई के बाद सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो गई और कई लोगों मे बेलाकू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: मोदी की रैली में भीड जुटाने का अनोखा तरीका, घर-घर बांटे गए पीले चावल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+