राजस्थान: मोदी की रैली में भीड जुटाने का अनोखा तरीका, घर-घर बांटे गए पीले चावल
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 अक्टूबर को राजस्थान गौरव यात्रा के समापन पर अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा रास्ता निकाल है। कार्यकर्ताओं ने पीएम की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए घर-घर पीले चावल बांटे और लोगों को जनसभा में आने के लिए आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा का समापन अजमेर में होना है। यात्रा के समापन पर पीएम नरेंद्र मोदी भी अजमेर आ रहे है। 6 अक्टूबर को पीएम मोदी अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में लाखों की भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं ने सभी विधायक, जनप्रतिनिधियों व नेताओं को अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करके अधिक से अधिक भीड़ लाने के लिए कहा है।
बुधवार को सूबे की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल सुबह से ही अपने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के साथ पीले चावल बांटती नजर आई। भदेल ने व्यापारियों को भी पीले चावल दिए और सभा में आने का न्यौता दिया। भदेल ने कहा कि विश्व में भारत की धाक जमाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद संभालने के बाद पहली बार अजमेर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों में खासा उत्साह है। वह भारतीय परम्परा के अनुसार लोगों से सम्पर्क करके उन्हें पीले चावल दे रहे हैं और आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी।












Click it and Unblock the Notifications