महिला पुलिसकर्मी के डंडे के पीछे पड़ गई मासूम बच्ची, वीडियो ने इंटरनेट ने जीत लिया लोगों का दिल
नई दिल्ली, सितंबर 05। पुलिसवालों को लेकर एक कहावत है कि उनसे न दोस्ती अच्छी है और न दुश्मनी, लेकिन यह बात हर पुलिसवाले पर फिट बैठे यह जरूरी नहीं, लेकिन आमतौर पर हम यही सोचते हैं कि पुलिसवालों से पाला ना ही पड़े तो अच्छा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्ची महिला पुलिसकर्मी के साथ कुछ इस तरह खेल रही है कि मानो वो उस महिला को बहुत अच्छे से जानती हो।

महिला पुलिसकर्मी के डंडे के पीछे पड़ी मासूम बच्ची
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक बच्ची एक महिला पुलिसकर्मी से बार-बार उसका डंडा मांग रही है और महिला पुलिसकर्मी वो डंडा नहीं दे रही है। इस दौरान बच्ची रोती भी है और बार-बार डंडे की ओर इशारा कर उसे मांगती है। यह वीडियो एक पब्लिक प्लेस पर शूट हुआ है। वीडियो देखने में मुंबई का समझ आता है।

11 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को कनिष्क बिश्नोई नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 11 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और 691,000 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स अपने हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। कॉमेंट सेक्शन में कई यूजर्स स्माइली और हार्ट वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा है- इस वीडियो को देखने के बाद मैं अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- मैं इस वीडियो को देखने के बाद पागलों की तरह हंस रहा हूं। कुछ लोग इस वीडियो के लिए मुंबई पुलिस की भी तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications