Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक में IPL बेटिंग रैकेट चलाने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, बेटिंग रैकेट निगरानी दल का हिस्सा था आरोपी

नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट में सट्टेबाजी और जुआ रैकेट पर निगरानी के लिए अपराध ब्यूरो टीम का हिस्सा रहे एक कर्नाटक पुलिसकर्मी को कथित रूप से खुद का बेटिंग रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चिंतामणि का निवासी आरोपी पुलिसकर्मी बेटिंग रैकेट कर्नाटक के चिक्काबल्लपुरा जिले में चल रहा था।

Betting

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजे से पहले देश में फैल सकती है अशांतिः मार्क जुकरबर्ग

द न्यूज मिनट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब कर्नाटक पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक सट्टेबाज के रिंग लीडर ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि हिम्मत है तो जिला अपराध ब्यूरो में तैनात एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार करो, जो उससे भी बड़ा रैकेट चलाता है। इस खुलासे के बाद हेड कांस्टेबल मंजूनाथ (42) को गिरफ्तार कर लिया गया।

IPL

मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही लंबे समय से सट्टे का रैकेट चला रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर्नाटक पुलिसकर्मी एक पुलिस जांच टीम का हिस्सा था, जो जुआ, सट्टेबाजी और वेश्यावृत्ति पर नज़र रखता है। जब भी टीम जुए या सट्टेबाजी के सरगनाओं को गिरफ्तार करती थी, तो वह उनके तौर-तरीकों को नोट करता था और उन तरीकों का इस्तेमाल वह अपने रैकेट के संचालन में करता था।

IPL

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 26 साल पुराना रिकॉर्ड, 29 अक्टूबर को 12.5 डिग्री दर्ज किया गया तामपान

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी अपना बेटिंग रैकेट को चलाने के लिए कई सट्टेबाजी रैकेट सरगनाओं की मदद भी ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अन्य सट्टेबाजों को पुलिस बचने या सतर्क रहने में भी मदद करता था। आरोपी सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, कथित तौर उच्च मूल्य की संपत्ति जैसे जमीन और आवासीय भूखंडों पर दांव लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता था।

IPL

चिक्कबल्लापुरा के जिला पुलिस अधीक्षक जी के मिथुन कुमार ने कांस्टेबल को पिछले सप्ताह निलंबित कर दिया गया था और वह लंबे समय से निगरानी में था।एसपी के हवाले से बताया गया है कि क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की सूचना के बाद हमने मंजूनाथ को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम उसे हिरासत में ले लिया गया, लेकिन उसने कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है। इस बीच पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+