बाजार में बिक रही हैं सोने की मोदी-योगी राखियां, एक बहन ने बताई खरीदने की वजह

सूरत। रक्षाबंधन त्योहार के पहले से ही बाजार में सड़कों पर दुकानें सज गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बाज़ारों की रौनक देखते ही बनती है। दिल्ली के तमाम छोटे-बड़े बाजार खूबसूरत राखियों से अटे पड़े हैं। मोतियों, रूबी और रंग-बिरंगे पत्थरों को रेशमी धागे में पिरोकर बनाई गई राखियों की चमक से बाजार गुलज़ार हैं। यही हाल देश के दूसरे राज्यों का हैं। गुजरात में मोदी और योगी फोटो वाली राखियां बाजार में देखने को मिल रही हैं।

राखी

गुजरात के शहर सूरत में ज्वेलरी दुकानदार ने सोने की राखियां तैयार की हैं। इन राखियों पर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाई गई हैं। कुछ राखियों पर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी की फोटो भी हैं। ये राखियां लोगों के बीच आकर्षण बनी हुईं हैं।

स्टोरी में राखी खरीदने पहुंची एक महिला ने कहा कि, वह पीएम मोदी की तस्वीर वाली राखी अपने भाई के लिए खरीदेगी। मैं अपने भाई की पीएम मोदी की तरह महान काम करने का आशीर्वाद दूंगी। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है।

इस साल सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार तिथियों को लेकर कोई उलझन वाली स्थिति नहीं है। पूर्णिमा तिथि का आरंभ शनिवार की शाम 3 बजकर 17 मिनट से हो रहा है और यह अगले दिन शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। जो की लोगों के लिए सबसे अच्छा महूर्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+