मलविंदर और शिवेंद्र सिंह के खिलाफ ED ने दाखिल किया चार्जशीट, 20 जनवरी को होगी पेशी
नई दिल्ली। फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर्स मलविंदर सिंह, शिवेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मलविंदर और शिवेंद्र सिंह के अलावा रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। 20 जनवरी को उनकी पेशी होगी। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ये चार्जशीट दाखिल की गई है।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक नितेश राणा द्वारा दायर की गई इस चार्जशीट में ईडी ने तीनों पर धन शोधन कानून के तहत धन शोधन का आरोप लगाया है। मामले की तीनों की अभियुक्त इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। उनपर पैसे गबन का आरोप भी लगा है।












Click it and Unblock the Notifications