अमेरिका में प्रदर्शन के दौरान तिरंगे के साथ दिखे शख्स के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद पर हाल ही में किये गए प्रदर्शन में हाथ में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए भारतीय मूल के नागरिक पर दिल्ली के कालकाजी थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज की गयी ह

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद पर हाल ही में किये गए प्रदर्शन में हाथ में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए भारतीय मूल के नागरिक पर दिल्ली के कालकाजी थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज की गयी है।

flag

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बुधवार को ट्रंप द्वारा अमेरिकी चुनावों में धांधली का आरोप लगाने के बाद अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल) में हंगामा किया और उस पर कब्जा करने की भी कोशिश की। हजारों प्रदर्शनकारियों के बीच एक ऐसा भी ट्रंप समर्थक था जिसने अपने हाथ में भारत का झंडा ले रखा था। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों और जनता के बीच काफी चर्चा हुई। हालांकि बाद में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम विंसेंट जेवियर है और यह मूल रूप से भारत का नागरिक है।

यह भी पढ़ें: 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से साथ बैठक करेंगे PM मोदी, कोरोना वैक्सीन पर होगी चर्चा

उसी विंसेंट जेवियर के खिलाफ राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। विंसेंट जेवियर ने एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत में बताया कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक है और वह प्रदर्शन में हिस्सा लेने इसलिए गया क्योंकि लोगों में देशभक्ति की भावना दिख रही थी।

उसने आगे कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने संसद में तोड़फोड़ भी की थी। विसेंट ने आगे कहा, "इसमें शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है। हम अपनी विविधता का जश्न मना रहे हैं। दुनिया को यह जानना होगा कि अमेरिका नस्लवादी देश नहीं है, जैसा कि उसे चित्रित किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी श्वेत वर्चस्ववादी नहीं है। यदि वे नस्लवादी होते तो वे मुझे तिरंग को साथ लेकर जाने की अनुमति नहीं देते।"

आपको बता दें कि जेवियर, जो खुद को राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थक बताता है वर्जीनिया का निवासी है और मूल रूप से केरल का रहने वाला है। वह राष्ट्रपति की निर्यात परिषद का सदस्य भी रह चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+