गोवा के क्लब में बिक रही है उर्वशी रौतेला के नाम पर ड्रिंक, खबर सुनते ही अभिनेत्री ने कही ये बात

पणजी। बॉलीवुड अदाकारा और मशहूर मॉडल उर्वशी रौतेला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनके नाम पर एक ड्रिंक का लॉन्च होना, दरअसल नए साल की तैयारियों में इस वक्त गोवा जुटा हुआ है, वहां के क्लबों में लोगों को आकर्षित करने के लिए एक ड्रिंक लॉन्च की गई है, जिसका नाम 'उर्वशी रौतेला शॉट' रखा गया है, लोग इस ड्रिंक का काफी पसंद भी कर रहे हैं और लॉन्च होते ही इस ड्रिंक की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ भी गई है।

इस बारे में जब अभिनेत्री को पता चला तो...

इस बारे में जब अभिनेत्री को पता चला तो...

इस बारे में जब अभिनेत्री को पता चला तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बड़ा ही सकारात्मक जवाब दिया, उन्होंने कहा कि मैं गोवा के क्लबों के इस कदम से खुश हूं, मुझे इस बात को लेकर कोई नकारात्मक भावना नहीं आ रही है बल्कि मुझे तो खुशी हो रही है, मुझे पूरी उम्मीद है कि जो सोच कर क्लब के लोगों ने मेरे नाम का इस्तेमाल किया है, उन्हें वैसी ही प्रतिक्रिया भी मिले।

क्लब वालों ने उर्वशी के लिए कही खास बात

क्लब वालों ने उर्वशी के लिए कही खास बात

जबकि इस बारे में जब क्लब वालों से पूछा गया तो उन्होंने बोला कि उर्वशी काफी सुंदर और सकारात्मक अभिनेत्री हैं, वो चीजों का बुरा नहीं मानती हैं और इसी वजह से हमने उनके नाम को चुना और अब जब उनकी प्रतिक्रिया भी हमें पता चल गई तो हमें लगता है कि हमने कुछ गलत नहीं किया।

17 साल की उम्र ने 'मिस यूनिवर्स इंडिया' का ताज जीता था उर्वशी ने

17 साल की उम्र ने 'मिस यूनिवर्स इंडिया' का ताज जीता था उर्वशी ने

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला का जन्म नैनीताल उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूली दिनों के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र ने 'मिस यूनिवर्स इंडिया' का ताज अपने नाम कर लिया था। वह 2011 में उन्हें मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब दिया गया। वह 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

पागलपंती को लेकर व्यस्त


उर्वशी रौतेला के करियर की शुरुआत एक्शन-रोमांस बेस्ड फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट ' से हुई। इस फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं थी। इसके बाद बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के वीडियो एलबम लवडोस में दिखाई दी।वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती को लेकर व्यस्त हैं. इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर समेत कई अन्य बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+