मसालों में पानी गिरा तो महिला ने बच्ची को बेरहमी से पीटा, पूरे शरीर को दागा

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पांच साल की बच्ची की देखभाल कर रही एक महिला ने उसे बेरहमी से पीट दिया। बच्ची की मां चार साल पहले गायब हो गई जिसके बाद उसकी सहेली बच्ची को संभाल रही है। बच्ची की पिटाई करने के बाद भी जब महिला का मन नहीं भरा तो बच्ची के पूरे शरीर पर गरम चटके देने की निर्दयी घटना पुणे के हडपसर परिसर में घटी है। पांच साल की बच्ची घर में खेल रही थी, खेलते-खेलते गलती से बच्ची के हाथ से मसाले में पानी गिर जाने की वजह से बच्ची को सजा के रूप में पूरे शरीर में गरम चटके दिए गए।

हडपसर थाने में केस दर्ज

हडपसर थाने में केस दर्ज

इस बात का पता चलते ही बच्ची के ही पड़ोस में रहनेवाली एक महिला ने इस बात की शिकायत पुलिस में की। यह मामला पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 33 साल की सोनी सतीश शेट्टी उर्फ सोनी शेख को गिरफ्तार किया गया है। पड़ोस में ही रहनेवाली महिला रजनीश कुमार केदार प्रसाद तिवारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है।

बच्ची की मां चार साल से गुमशुदा

बच्ची की मां चार साल से गुमशुदा

सोनी यह मूल रूप से कोलकाता की है, वो पुणे में काफी सालों से रह रही है। उसकी सहेली चार साल पहले उसकी बेटी को संभालने के लिए सोनी के पास छोड़कर गई थी। उसके बाद से बच्ची की मां गुमशुदा हो गई। सोनी बच्ची को चार साल से संभाल रही है। सोनी घर में खाना बना रही थी, बच्ची इस दौरान वहीं खेल रही थी। खेलते समय बच्ची के हाथ से गलती से मसालों में पानी गिर गया।

बच्ची के पूरे शरीर पर दिए जख्म

बच्ची के पूरे शरीर पर दिए जख्म

इस बात से खफा होकर सोनी ने बच्ची की पहले पिटाई की और बाद में गरम चटके शरीर में दिए। बच्ची जब अपने पड़ोस में रहनेवाली आंटी के पास खेलने गई, तब रजनीश तिवारी को बच्ची के शरीर पर जख्म नजर आए। उसने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि मसाले में पानी गिर जाने की वजह से उसकी पिटाई की गई है। यह बात बच्ची के मुख से सुनते ही बच्ची के कपड़े उतारकर देखा तो बच्ची के पूरे शरीर में दागे जाने के निशान थे। बच्ची के जख्म देखकर रजनीश तिवारी तुरंत अपनी पास में रहनेवाली सहेली के साथ बच्ची को पुलिस स्टेशन लेकर गई और इस बात की शिकायत करायीष। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+