बिलासपुर घटनाः बस खाई में गिरने से 22 यात्रियों की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले मेें सवारियों को लिए तेज रफ्तार से आ रही बस खाई में गिर गई। इसमें पचास से ज्याद यात्री सवार थे। जानकारी है कि कई लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि तेज रफ्तार से दौड़ रही बसों के साथ लगातार खाई या पहाड़ी रास्ते से नीचे गिरने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले में बस गोविंद सागर बांध की झील में गिर गई। दरअसल, इस बस में 50 यात्री सवार थे हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। विलासपुर के उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि बस जिला मुख्यालय विलासपुर से 15 किलोमीटर दूर अरहो के नजदीक राही गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुई।
यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। बस घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि कुमार ने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी है। शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। मृतकों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications